सत्तर कटैया: दुर्गापुर टोला में प्रशासन ने जेसीबी मशीन से भारत माला योजना से बनने वाली सड़क में किए गए जमीन अधिग्रहण को कराया खाली
दुर्गापुर टोले में जिला प्रशासन की टीम ने जेसीबी मशीन से भारत माला योजना से बननेवाली सड़क में किये गये जमीन अधिग्रहण को खाली कराया। सीओ श्वेता सिंह के नेतृत्व में पंचगछिया दुर्गापुर टोले में जेसीबी से जमीन अधिग्रहण को खाली कराया गया ताकि सड़क निर्माण कार्य में व्यवधान न हो। प्रशासन के द्वारा खाली करने पर लोगों के बीच अफरातफरी की स्थिति उत्पन्न हो गई।