काको: जहानाबाद वरावां के पास थार से 348 लीटर अंग्रेजी शराब बरामद, थार गाड़ी जब्त, कार्रवाई जारी
Kako, Jehanabad | May 23, 2026 जहानाबाद पुलिस ने 23 मई 2026 को पाली थाना क्षेत्र के वारावा गांव स्थित देवी मंदिर के पास मैदान में छापेमारी कर एक थार गाड़ी से 348 लीटर विदेशी शराब बरामद की। कार्रवाई के दौरान थार चार चक्का वाहन जब्त किया गया। मामले में आगे की जांच जारी है। इस संबंध में अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी, घोषी ने कार्रवाई की पुष्टि की।