शेखपुरा में ईमाम गजाली के नेतृत्व में स्व रामविलास पासवान की छठी पुण्यतिथि पर श्रद्धांजलि सभा आयोजित।
शेखपुरा जिला लोजपा (रामविलास) कार्यालय में केंद्रीय मंत्री एवं पार्टी के संस्थापक स्वर्गीय रामविलास पासवान जी की छठी पुण्यतिथि श्रद्धापूर्वक मनाई गई। यह कार्यक्रम जिला अध्यक्ष ईमाम गजाली के नेतृत्व में भव्य कार्यक्रम आयोजित किया गया।
पुण्यतिथि के अवसर पर विजय पासवान,महेश पासवान, मुकेश पासवान, तरुण यादव,हरेराम पासवान,दानी पासवान, मुकेश कुमार पासवान, शिशुपाल पासवान,रामशकल पासवान सहित बड़ी संख्या में पार्टी के कार्यकर्ताओं ने स्वर्गीय रामविलास पासवान के चित्र पर पुष्प अर्पित कर उन्हें श्रद्धांजलि दी और उनके बताए मार्ग पर चलने का संकल्प लिया।
इस अवसर पर विजय पासवान और महेश पासवान ने कहा कि स्वर्गीय रामविलास पासवान जी समाज के वंचित, गरीब और जरूरतमंद वर्गों की आवाज को मजबूती से उठाने का कार्य किया। उनके विचार और जनसेवा से जुड़ा योगदान कार्यकर्ताओं के लिए प्रेरणास्रोत है।