धौलपुर: बाहरी पुरा गांव को फ़रासपुरा पंचायत में पुनः शामिल करने की मांग, ग्रामीणों ने जिला कलेक्टर के नाम सौंपा ज्ञापन
ग्राम बाहरी का पुरा के निवासियों ने जिला कलेक्टर के नाम एडीएम को ज्ञापन सौंपकर अपने गाँव को पुनः ग्राम पंचायत फ़रासपुरा में शामिल किए जाने की मांग की है। ग्रामीणों का कहना है कि वर्तमान में उनके गाँव को फ़रासपुरा से हटाकर ग्राम पंचायत चीलपुरा में जोड़ दिया गया है, जिससे उन्हें कई तरह की कठिनाइयों का सामना करना पड़ रहा है। ग्रामीणों ने बताया कि बाहरी का पुरा