धौलपुर: हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में एक अधेड़ व्यक्ति ने फांसी लगाकर आत्महत्या की
कोतवाली थाना क्षेत्र के हाउसिंग बोर्ड कॉलोनी में मंगलवार देर रात एक 50 वर्षीय अधेड़ व्यक्ति द्वारा फांसी लगाकर आत्महत्या करने का मामला सामने आया है। सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर जिला अस्पताल की मोर्चरी में रखवा दिया। कोतवाली थाने के एएसआई बहादुर सिंह ने बताया कि मृतक की पहचान सुरेश पुत्र चितरिय परमार निवासी एकटा के रूप में हुई