सेवा-संकल्प अभियान अंतर्गत मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र मिंडल का किया निरीक्षण
बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं स्वच्छता व्यवस्थाओं की ली जानकारी
सेवा-संकल्प अभियान के अंतर्गत महिला एवं बाल विकास विभाग मंत्री सुश्री निर्मला भूरिया ने ग्राम मिंडल स्थित आंगनवाड़ी केंद्र का निरीक्षण कर केंद्र की व्यवस्थाओं, बच्चों की उपस्थिति, स्वास्थ्य एवं पोषण संबंधी जानकारी ली। इस दौरान उन्होंने बच्चों से आत्मीय संवाद भी किया।
मंत्री सुश्री भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र पर बच्चों को उपलब्ध कराई जा रही सुविधाओं एवं पोषण आहार की जानकारी लेते हुए बच्चों के स्वास्थ्य और पोषण पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिए। उन्होंने केंद्र परिसर एवं आसपास स्वच्छता व्यवस्था का भी जायजा लिया तथा नियमित रूप से साफ-सफाई सुनिश्चित करने के निर्देश दिए।
मंत्री सुश्री भूरिया ने कहा कि बच्चों का स्वस्थ, सुरक्षित एवं पोषित बचपन ही उनके उज्ज्वल भविष्य की मजबूत नींव है। आंगनवाड़ी केंद्र बच्चों के पोषण, स्वास्थ्य एवं प्रारंभिक देखभाल में महत्वपूर्ण भूमिका निभाते हैं, इसलिए केंद्र पर बच्चों को निर्धारित सुविधाओं एवं सेवाओं का नियमित रूप से लाभ मिलना सुनिश्चित किया जाए।
इस दौरान मंत्री सुश्री भूरिया ने आंगनवाड़ी केंद्र के बच्चों को फल, चिकी एवं बिस्कुट वितरित किए। उन्होंने बच्चों से बातचीत कर उनका उत्साहवर्धन किया।
निरीक्षण के दौरान जिला कार्यक्रम अधिकारी महिला एवं बाल विकास विभाग सुश्री मोनिका बघेल सहित विभागीय अधिकारी-कर्मचारी उपस्थित रहे।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner Department Of Women Child Development, Madhya Pradesh Nirmala Bhuriya #Jhabua #JansamparkMP
3 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 19, 2026