सेवा संकल्प यात्रा कालाखुट पहुंचकर चौपाल संवाद का आयोजन
इसके पश्चात बाइक यात्रा कालाखुट पहुंची, जहां जनप्रतिनिधियों एवं स्थानीय नागरिकों द्वारा यात्रा का स्वागत किया गया। यहां ‘चौपाल संवाद’ का आयोजन कर शासकीय योजनाओं के लाभार्थियों से सीधा संवाद किया गया। इस अवसर पर जिलाध्यक्ष श्री भानु भूरिया ने कहा कि यह सौभाग्य की बात है कि मध्यप्रदेश में सेवा संकल्प यात्रा का सबसे पहले झाबुआ जिले में आगमन हुआ है। उन्होंने बताया कि इस क्षेत्र में प्रधानमंत्री आवास योजना के अंतर्गत 82 आवास निर्मित किए गए हैं, जिसके कारण इस फलिये को ‘मोदी फलिया’ नाम दिया गया है। उन्होंने प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी द्वारा किए गए कार्यों एवं जनकल्याणकारी योजनाओं का उल्लेख किया। इस दौरान प्रधानमंत्री श्री नरेन्द्र मोदी के 25 वर्षों के सेवा कार्यों एवं उपलब्धियों पर आधारित वीडियो का प्रदर्शन भी किया गया। पारंपरिक लोक नृत्य के माध्यम से स्थानीय नागरिकों ने यात्रा का स्वागत कर प्रसन्नता व्यक्त की।
Jansampark Madhya Pradesh CM Madhya Pradesh Indore Commissioner General Administration Department, MP
#Jhabua #JansamparkMP #SevaSankalpAbhiyan #AshirwadKaDiya #सेवा_संकल्प_अभियान
2 views | Jhabua, Madhya Pradesh | Sep 20, 2026