भीलवाड़ा: पुर रोड पर आवारा सांडों की लड़ाई से मचा हड़कंप, एक दर्जन से ज्यादा वाहन हुए क्षतिग्रस्त; नगर निगम के खिलाफ लोगों में रोष
भीलवाड़ा। बुधवार को दो आवारा सांडों की आपसी लड़ाई ने अफरा-तफरी का माहौल पैदा कर दिया। सांडों के उग्र होने से सड़क किनारे खड़े और गुजर रहे एक दर्जन से अधिक वाहन क्षतिग्रस्त हो गए। घटना के दौरान लोगों में दहशत फैल गई और कई राहगीरों ने भागकर अपनी जान बचाई। दोनों सांड काफी देर तक सड़क पर भिड़ते रहे, जिससे यातायात भी प्रभावित हुआ।