आज़मगढ़: राहुल गांधी की जाति पूछे जाने की मुद्दे को लेकर कांग्रेस का कुंवर सिंह उद्यान शहीद द्वार के सामने प्रदर्शन, पुतला फूंका
आजमगढ़ के कुंवर सिंह उद्यान के शहीद द्वार के सामने कांग्रेस पार्टी के पदाधिकारियों व कार्यकर्ताओं ने संसद में राहुल गांधी के जाति पूछे जाने के मुद्दे को लेकर प्रदर्शन किया और बीजेपी सरकार के खिलाफ जमकर नारे लगाए। इस दौरान BJP सांसद अनुराग ठाकुर का पुतला भी फूंका गया। इससे पूर्व कांग्रेस पार्टी के नेताओं कार्यकर्ताओं ने सिविल लाइन स्थित कार्यालय पर बैठक की।