करतहां थाना अध्यक्ष कुणाल कुमार आजाद ने जानकारी दी कि झारखंड में हुए बहुचर्चित सोना लूट कांड से जुड़े एक आरोपी को करतहां थाना क्षेत्र के चूल्हाई चौक से गिरफ्तार किया गया। गिरफ्तार अभियुक्त की पहचान करतहां बुजुर्ग निवासी अरुण कुमार वर्मा के पुत्र सौरभ कुमार के रूप में हुई है। पुलिस ने उसके पास से दो पिस्टल भी बरामद किए हैं। उसे शुक्रवार को जेल भेज दिया गया।