आबू रोड: आबूरोड के रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद-जम्मू तवी ट्रेन में सेट को लेकर यात्रियों के बीच हुई मारपीट, घटना में टूटे कांच
आबूरोड रेलवे स्टेशन पर अहमदाबाद से जम्मू तवी जा रही ट्रेन के जनरल कोच में सीट को लेकर विवाद हो गया। देखते ही देखते यह मामूली कहासुनी बढ़कर मारपीट में बदल गई, जिससे कोच में अफरा-तफरी का माहौल बन गया प्रत्यक्षदर्शियों के अनुसार, विवाद इतना बढ़ गया कि दो समूहों के बीच हाथापाई शुरू हो गई। इस दौरान गुस्साए लोगों ने कोच की खिड़कियों के कांच भी तोड़ दिए