महिलाओ एवं छात्राओं को सरगुजा पुलिस द्वारा किया गया जागरूक, ‘साइबर जागृति अभियान’ के तहत दी गई सुरक्षित डिजिटल व्यवहार की जानकारी।*•
:- स्मार्टफोन प्राइवेसी, सोशल मीडिया सुरक्षा और साइबर अपराध की स्थिति में शिकायत प्रक्रिया से कराया गया अवगत
डिजिटल युग में ऑनलाइन सुरक्षा सुनिश्चित करने तथा नागरिकों कों साइबर अपराधों से बचाने के उद्देश्य से प्रदेश भर में छत्तीसगढ़ पुलिस द्वारा एक विशेष ‘साइबर जागृति अभियान’ चलाया जा रहा है। उपरोक्त अभियान डीआईजी एवं एसएसपी सरगुजा श्री राजेश अग्रवाल (भा.पु.से.) के कुशल मार्गदर्शन एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक श्री रितेश चौधरी के नेतृत्व में सरगुजा पुलिस द्वारा इस सप्ताह महिलाओ एवं छात्राओं के लिए विशेष रूप से जागरूकता कार्यक्रम का आयोजन कर महिला कॉलेजों की छात्राओं, महिला सामुदायिक समूहों तथा विभिन्न महिला संगठनों से जुड़ी महिलाओं कों जागरूक किया जा रहा है।
#cyberjaagrutiabhiyan #surgujapolice #chhattisgarhpolice