कालपी बार संघ अध्यक्ष हत्याकांड में पुलिस मुठभेड़, दो आरोपियों के पैर में लगी गोली; तीन गिरफ्तार
अंकुर श्रीवास्तव ✍️
जालौन। कालपी बार संघ अध्यक्ष गयादीन अहिरवार की अपहरण के बाद हत्या के मामले में पुलिस ने बड़ी कार्रवाई की है। कानपुर से तीन आरोपियों को गिरफ्तार करने के बाद उनकी निशानदेही पर अपहृत अधिवक्ता का शव और हत्या में इस्तेमाल किया गया आला-ए-कत्ल बरामद किया गया। अपहरण में इस्तेमाल की गई गाड़ी की बरामदगी के दौरान कालपी कोतवाली क्षेत्र के जंगल में पुलिस और आरोपियों के बीच मुठभेड़ हो गई। पुलिस के मुताबिक, आरोपियों ने पहले से छिपाए गए हथियार से पुलिस टीम पर दो राउंड फायरिंग की। जवाबी कार्रवाई में पुलिस ने छह राउंड गोलियां चलाईं। मुठभेड़ में आरोपी आशीष विश्वकर्मा और सर्वेश शुक्ला के पैर में गोली लगी, जबकि एक अन्य आरोपी को भी गिरफ्तार किया गया। पुलिस ने घायल आरोपियों को उपचार के लिए अस्पताल भिजवाया है। पुलिस अब आरोपियों के आपराधिक इतिहास, हत्या के पीछे की वजह और वारदात में अन्य लोगों की संलिप्तता की जांच कर रही है।
#jalaunnews
#kalpi
#jalaunpolice
#uppolice
#boldobharat
Orai, Jalaun | Nov 2, 2026