जांजगीर: पुलिस कंट्रोल रूम जांजगीर में चोरी का खुलासा, 3 आरोपी गिरफ्तार, सोने-चांदी के गहने व मारुति इक्को कार जब्त
आज शनिवार की शाम 5 बजे पुलिस कंट्रोल रूम में SDOP ने खुलासा किया कि थाना बिर्रा पुलिस एवं सायबर टीम की संयुक्त कार्रवाई में चोरी के मामले में तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है। आरोपियों के कब्जे से सोने-चांदी के गहने, चोरी हुआ मोबाइल एवं घटना में प्रयुक्त मारुति इक्को कार जब्त की गई है।कुल जब्त संपत्ति की कीमत लगभग 6 लाख 25 हजार रुपये आंकी गई है।