विदिशा: बीते 24 घंटे में सिविल लाइन पुलिस ने अवैध व जहरीली शराब पर की कार्रवाई, 3 आरोपी गिरफ्तार
सिविल लाइन पुलिस ने 24 घंटे में तीन बड़ी कार्रवाई की। शुक्रवार शाम 4 बजे पुलिस ने किया खुलासा। पुलिस ने तखतमल कॉलोनी रेलवे स्टेशन के पास से आरोपी राकेश कुचबंदिया उर्फ पॉवर को पकड़ा। इसके अलावा सोराई बायपास पुलिया के पास से सचिन रघुवंशी को पकडा, साथ ही शेरपुरा टीला निवासी शिवा कुचबंदिया से 5 लीटर हाथ भट्टी की जहरीली शराब जब्त कर गिरफ़्तार किया गया।