सुजानगढ़: सुजानगढ़ में मतदान को लेकर उत्साह, सुबह 10 बजे तक 14.60% मतदान, बूथों पर लगी कतारें
सुजानगढ़। राजस्थान पंचायतीराज चुनाव-2026 के चौथे और अंतिम चरण में शनिवार को जिला परिषद एवं पंचायत समिति सदस्यों के लिए मतदान जारी है। सुबह से कई मतदान केंद्रों पर मतदाताओं की कतारें नजर आईं, हालांकि कुछ केंद्रों पर मतदान की रफ्तार धीमी रही। सुबह 10 बजे तक 14.60 प्रतिशत मतदान दर्ज किया गया।