मेजा: ऊटी गांव में एक किराना व्यवसायी की दुकान में अज्ञात कारणों से लगी आग, मोटरसाइकिल सहित लाखों का सामान जलकर हुआ राख
Meja, Allahabad | Mar 19, 2025 मांडा थाना क्षेत्र के ऊटी गांव निवासी संगम लाल गुप्ता के किराना की दुकान में मंगलवार तथा बुधवार के मध्य रात्रि अज्ञात कारणों से आग लग गई। जिसे देख ग्रामीणों में हड़कंप मच गया। जब तक ग्रामीण मौके पर पहुंचे और आग पर काबू पाया, तब तक एक बाइक तथा दुकान में रखा लाखों रुपए का सामान जलकर राख हो चुका था। घटना का वीडियो बुधवार शाम 5 बजे करीब सामने आया है।