ब्यौहारी: नाले के पास ट्रैक्टर इंजन पलटने से चालक की दबकर मौत
ब्यौहारी थाना क्षेत्र के तेंदुआढ गांव में बुधवार को खेत की जुताई कर घर लौट रहे सोनू पटेल की ट्रैक्टर इंजन पलटने से मौत हो गई। नाले के पास इंजन अनियंत्रित होकर पलट गया, जिससे चालक उसके नीचे दब गया। सूचना पर पहुंची पुलिस ने मर्ग कायम कर जांच शुरू कर दी है। जानकारी बुधवार शाम 4 बजे सामने आई है।