*प्रेस विज्ञप्ति*
समाहरणालय, मधेपुरा
जिला जनसंपर्क कार्यालय
दिनांक : 10 अक्टूबर, 2026
*कोशी जीविका दीदी की रसोई के तीसरे स्थापना दिवस पर समारोह आयोजित*
*महिला सशक्तीकरण एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता की दिशा में जीविका दीदियों की पहल सराहनीय*
मधेपुरा, 10 अक्टूबर 2026।
जननायक कर्पूरी ठाकुर चिकित्सा महाविद्यालय एवं अस्पताल (J.N.K.T. मेडिकल कॉलेज), मधेपुरा में संचालित कोशी जीविका दीदी की रसोई (DKR) के तीसरे स्थापना दिवस के अवसर पर समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम में उप विकास आयुक्त श्री अरुण कुमार मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित रहे। इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक श्री नीलकमल चौधरी, अस्पताल अधीक्षक सहित जीविका के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी मौजूद रहे।
समारोह के दौरान कोशी जीविका दीदी की रसोई की तीन वर्षों की उपलब्धियों, कार्यों एवं सेवाओं की समीक्षा करते हुए इसके योगदान पर चर्चा की गई। जीविका दीदियों द्वारा संचालित यह पहल महिलाओं को स्वरोजगार से जोड़ने, उनकी आर्थिक आत्मनिर्भरता को सुदृढ़ करने तथा आजीविका के नए अवसर उपलब्ध कराने की दिशा में महत्वपूर्ण भूमिका निभा रही है।
मुख्य अतिथि उप विकास आयुक्त ने जीविका दीदियों के समर्पण, मेहनत एवं कार्यों की सराहना करते हुए कहा कि ऐसी पहलें महिला सशक्तीकरण को बढ़ावा देने के साथ-साथ महिलाओं को आर्थिक रूप से स्वावलंबी बनाने में सहायक हैं। उन्होंने इस प्रकार के प्रयासों को निरंतर प्रोत्साहित करने तथा सेवाओं की गुणवत्ता बनाए रखने पर बल दिया।
इस अवसर पर जीविका के जिला परियोजना प्रबंधक एवं अस्पताल अधीक्षक ने भी जीविका दीदियों के प्रयासों की प्रशंसा की तथा उन्हें भविष्य में और बेहतर सेवाएँ प्रदान करने के लिए प्रेरित किया।
समारोह के दौरान *उत्कृष्ट योगदान एवं सेवाओं के लिए जीविका दीदियों को प्रशस्ति-पत्र देकर सम्मानित* किया गया। इस पहल का उद्देश्य उनके उत्साह एवं मनोबल को बढ़ाना तथा दीदी की रसोई की सेवाओं को और अधिक गुणवत्तापूर्ण एवं प्रभावी बनाना है।
*जनहित संदेश:* जीविका दीदियों की ऐसी पहलें महिला सशक्तीकरण, स्वरोजगार एवं आर्थिक आत्मनिर्भरता को बढ़ावा देने के साथ समाज में महिलाओं की सक्रिय भागीदारी को सुदृढ़ करती हैं।
Information & Public Relations Department, Government of Bihar
CMO Bihar
Samrat Choudhary
Narendra Modi
1 views | Madhepura, Bihar | Oct 10, 2026