मंझनपुर: पड़री गांव में संदिग्ध परिस्थितियों में छप्पर में लगी आग, मेहनतकश परिवार के सपने हुए राख
मंझनपुर सर्किल के मोहब्बतपुर पइंसा थाना क्षेत्र के पड़री गांव में रविवार को समय 12 बजे संदिग्ध परिस्थितियों में आग लगने से गरीब मजदूर पन्ना लाल की झोपड़ी जलकर राख हो गई। आग से हजारों रुपये का नुकसान हुआ, जिससे परिवार पर संकट के बादल छा गए। जानकारी के मुताबिक, अचानक झोपड़ी से धुआं उठता दिखा, देखते ही देखते आग ने विकराल रूप धारण कर लिया।