घाट: नंदानगर क्षेत्र में श्रमिकों का सत्यापन न कराने पर पुलिस ने ठेकेदार और सुपरवाइजर के खिलाफ ₹10,000 का चालान किया
Ghaat, Chamoli | Apr 25, 2025 शुक्रवार तीन बजे थाना नंदानगर पुलिस द्वारा चलाए गए सत्यापन अभियान के दौरान ग्राम तेफना में सड़क पुल निर्माण तथा तेफना से कांडा रोड पर सड़क निर्माण कार्य में कार्यरत मजदूरों का सत्यापन न होना पाया गया। ये मजदूर मूल रूप से जनपद सहारनपुर, उत्तर प्रदेश के निवासी थे और उनके संबंधित ठेकेदार द्वारा नियमानुसार उनका पुलिस सत्यापन नहीं कराया गया था।