घाट: पैसों के विवाद में आपस में भिड़े 2 चालक, नंदानगर थाना परिसर में हंगामा करने पर पुलिस ने किया गिरफ्तार
Ghaat, Chamoli | Apr 25, 2025 पुलिस कार्यालय से शुक्रवार 11 बजे मिली जानकारी के अनुसार पैसों के लेनदेन को लेकर दो ड्राइवरों के बीच चल रहा विवाद बढ़ गया व दोनों पक्ष पुलिस की मौजूदगी में ही आपस में भिड़ गए।बताया कि देर सांय को 112 आपातकालीन नंबर के माध्यम से थाना नंदानगर घाट पर सूचना प्राप्त हुई कि ग्राम तोलना निवासी मनोज पंत द्वारा गिरीश नेगी को धमकी दी जा रही है।