घाट: नंदानगर मोटर मार्ग पर थीरपाक के पास बाराती वाहन दुर्घटनाग्रस्त, सभी सुरक्षित, यह घटना देर शाम की है
Ghaat, Chamoli | Apr 14, 2025 सोमवार को सुबह 8 बजे जानकारी मिली कि रविवार देर शाम को नंदानगर मोटर मार्ग पर थीरपाक के पास एक बारात का वाहन अनियंत्रित होकर नंदकिन्नी नदी में जा गिरा। जिसमें वाहन पूरी तरह क्षतिग्रस्त हो गया। हालांकि वाहन में सवार सभी लोग सुरक्षित हैं। घटना के बाद स्थानीय लोग मौके पर पहुंचे और लोगों को रेस्क्यू किया। जानकारी के अनुसार वाहन बिजार से जोशीमठ जा था था।