घाट: नंदानगर बाजार तिराहे पर दो दिनों से खराब पड़ी 108 एंबुलेंस सेवा, मरीज को लेकर जा रही थी चिकित्सालय
Ghaat, Chamoli | Apr 22, 2025 मंगलवार 12 बजे मिली जानकारी के अनुसार बीते दिन मरीज लेकर आ रहे 108 सेवा नंदानगर घाट बाजार में खराब हो गई, जो मरम्मत की दरकरार में खड़ी है। नंदानगर बाजार तिराहे पर खड़ी 108 एबुलेंस वाहन से जाम की स्थितियां भी हैं। यही स्थिति चार दिन पूर्व पीपलकोटी स्थित 108 एंबुलेंस वाहन की भी हुई वह मरीज लाने के दौरान खराब हो गई जो मरम्मत के लिए गैराज में खडी है।