फिरोज़ाबाद: सीएल जैन कॉलेज के नाले के पास एक शख्स की लाश मिलने से फैली सनसनी
फ़िरोज़ाबाद के थाना दक्षिण पुलिस नें एक शक्स की लाश को सीएल जैन कॉलेज नाले के पास बरामद किया है। मृतक शक्स की पहचान नही हो सकी है। पुलिस नें शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया है। स्थानीय लोगो की माने तो शक्स सुवह सें शराब पीकर घूम रहा था। शाम को पता चला शक्स की मौत हो गयी है। पुलिस मामले की जाँच पड़ताल कर रही है।