कोटवा: कोटवा पुलिस ने बाइक की डिक्की से 8.640 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को किया गिरफ्तार
कोटवा पुलिस बाइक की डिक्की से 8.640 लीटर विदेशी शराब के साथ एक तस्कर को गिरफ्तार किया है। थानाध्यक्ष मुकेश कुमार ने बताया कि गिरफ्तार तस्कर थाना क्षेत्र के दीपउ का नन्दन कुमार है। जिसकी डिक्की से 47 पीस फ्रूटी विदेशी शराब बरामद हुआ। बरामद शराब व बाइक के साथ उक्त तस्कर को हिरासत में लिया गया। साथ ही उक्त तस्कर के खिलाफ उत्पाद अधिनियम के तहत प्राथमिकी दर्ज।