CM डॉ. मोहन ने कहा, 'GST में दी गई राहत एक गुलदस्ते के समान, सभी वर्गों के सशक्तिकरण में होगी लाभदायी सिद्ध'
जीएसटी काउंसिल की 56वीं बैठक में बड़ा फैसला लिया गया है। भारत में केवल दो जीएसटी स्लैब 5 और 18 प्रतिशत ही रहेंगे। इस पर सीएम डॉ मोहन यादव की प्रतिक्रिया आई हैं। उन्होंने कहा कि जीएसटी में दी गई राहत सभी के लिए एक गुलदस्ते के समान है। यह निर्णय सभी वर्गों के सशक्तिकरण में लाभदायी सिद्ध होगी।