Public App Logo
Jansamasya
News
पुलिस
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
बीजेपी
Gujarat
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Jharkhand
Breakingnews
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Cricket
Uttarakhand
सम्मान
Crimenews

⚡ खेत में गिरी आकाशीय बिजली, जेब में रखा मोबाइल भी फट गया... 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत 😢 📍 बैतूल | झल्लार थाना क्षेत्र बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालनिया विजयग्राम निवासी 30 वर्षीय सुरेश पांसे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। 🌧️ शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सुरेश अपनी पत्नी के साथ गंगा जी ढाना स्थित खेत में बारिश के दौरान लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच गई। 🏥 सुरेश को पहले झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 📱 परिजनों के अनुसार हादसे के समय सुरेश की जेब में रखा मोबाइल भी बुरी तरह फट गया। प्रारंभिक आशंका है कि आकाशीय बिजली के तेज प्रभाव के कारण ऐसा हुआ। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है और अंतिम स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ⚖️ शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🙏 बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। आपकी एक सावधानी जीवन बचा सकती है। 📲 ऐसी ही विश्वसनीय और सबसे तेज़ खबरों के लिए पेज को Follow करें, पोस्ट को Like, Comment और Share करना न भूलें #बैतूल #झल्लार #BreakingNews #Betul #BetulNews #Lightning #आकाशीयबिजली #दर्दनाकहादसा #RainAlert #MadhyaPradesh #MPNews #MobileBlast #WeatherAlert #HindiNews #ViralNews #LatestNews #SadhanaPlusNews #StaySafe

Huzur, Bhopal | Jun 27, 2026

MORE NEWS

बारिश के चलते पुल पुलिया डूबने की कगार पर , सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम एसडीओपी, लगवाए बेरिकेट्स।
संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट-

टिमरनी(हरदा)-
क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हैं नदी नाले उफान पर। सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने टिमरनी एसडीएम शैलेंद्र कुमार बडोनिया राजस्व दल के साथ  इस दौरान एसडीओपी आकांक्षा तलैया एवं पुलिस स्टाफ भी रहा मौजूद। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने क्षेत्र के रायबोर, नयागांव, बिच्छापुर, काथड़ी, गोदड़ी सहित अन्य ग्राम क्षेत्रों का सघन दौरा किया ।गोमती,गंजाल नदी सहित अन्य छोटे बड़े बड़ी नालों पर बने रपटों,पुलियाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों , अधीनस्थ कर्मचारी, पटवारी, कोटवारों को निर्देशित किया कि इन रपटों या पुल पुलियायों पर नदी का, बाढ़ का पानी आता है तो इस दौरान बेरीकेटिंग कर मार्ग बंद कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए ताकि जान माल का नुकसान ना हो सके, साथ ही आम जन से अपील की है वे इस दौरान  नदी नाले पुल पुलिया पार ना करें।

बारिश के चलते पुल पुलिया डूबने की कगार पर , सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने पहुंचे एसडीएम एसडीओपी, लगवाए बेरिकेट्स। संदीप अग्रवाल की रिपोर्ट- टिमरनी(हरदा)- क्षेत्र में हो रही मूसलाधार बारिश के चलते हैं नदी नाले उफान पर। सुरक्षा की दृष्टि से निरीक्षण करने टिमरनी एसडीएम शैलेंद्र कुमार बडोनिया राजस्व दल के साथ इस दौरान एसडीओपी आकांक्षा तलैया एवं पुलिस स्टाफ भी रहा मौजूद। प्राप्त जानकारी के अनुसार राजस्व एवं पुलिस के संयुक्त दल ने क्षेत्र के रायबोर, नयागांव, बिच्छापुर, काथड़ी, गोदड़ी सहित अन्य ग्राम क्षेत्रों का सघन दौरा किया ।गोमती,गंजाल नदी सहित अन्य छोटे बड़े बड़ी नालों पर बने रपटों,पुलियाओं का निरीक्षण किया। साथ ही ग्राम पंचायतों , अधीनस्थ कर्मचारी, पटवारी, कोटवारों को निर्देशित किया कि इन रपटों या पुल पुलियायों पर नदी का, बाढ़ का पानी आता है तो इस दौरान बेरीकेटिंग कर मार्ग बंद कर आवागमन पूर्णतः प्रतिबंधित किया जाए ताकि जान माल का नुकसान ना हो सके, साथ ही आम जन से अपील की है वे इस दौरान नदी नाले पुल पुलिया पार ना करें।

Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026

सावन के दूसरे सोमवार को नहीं डिगी महिलाओं की आस्था और शक्ति, तेज बारिश के बीच भी निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा शहर,बारिश में भी नहीं थमी महिला कांवड़ यात्रा

,,सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है, लेकिन बुधनी में इस बार महिलाओं की शिवभक्ति ने मौसम को भी मात दे दी। सावन के दूसरे सोमवार को कई बार तेज बारिश हुई, लेकिन महिलाओं की आस्था और शक्ति के आगे बारिश उन्हें रोक नहीं पाई। गिरते पानी के बीच भी महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली और जैसे-जैसे बारिश तेज होती गई, वैसे-वैसे महिलाओं का जोश भी बढ़ता गया।

सावन के दूसरे सोमवार को नहीं डिगी महिलाओं की आस्था और शक्ति, तेज बारिश के बीच भी निकली भव्य कांवड़ यात्रा, हर-हर महादेव के जयकारों से गूंजा पूरा शहर,बारिश में भी नहीं थमी महिला कांवड़ यात्रा ,,सावन का महीना भगवान शिव की भक्ति और आराधना के लिए विशेष माना जाता है, लेकिन बुधनी में इस बार महिलाओं की शिवभक्ति ने मौसम को भी मात दे दी। सावन के दूसरे सोमवार को कई बार तेज बारिश हुई, लेकिन महिलाओं की आस्था और शक्ति के आगे बारिश उन्हें रोक नहीं पाई। गिरते पानी के बीच भी महिलाओं ने कांवड़ यात्रा निकाली और जैसे-जैसे बारिश तेज होती गई, वैसे-वैसे महिलाओं का जोश भी बढ़ता गया।

Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026

राजगढ़ हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख, ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणामध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. झिरी नाले के तेज बहाव में ईको वैन बहने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग सुरक्षित बच गए. मृतक देवास जिले के धांसड़ गांव के निवासी थे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

राजगढ़ हादसे में एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत, सीएम ने जताया दुख, ₹4-4 लाख की आर्थिक सहायता की घोषणामध्य प्रदेश के राजगढ़ जिले में बारिश के बीच दर्दनाक हादसा हो गया. झिरी नाले के तेज बहाव में ईको वैन बहने से एक ही परिवार के 9 लोगों की मौत हो गई, जबकि दो लोग सुरक्षित बच गए. मृतक देवास जिले के धांसड़ गांव के निवासी थे. मुख्यमंत्री डॉ. मोहन यादव ने घटना पर दुख जताते हुए मृतकों के परिजनों को 4-4 लाख रुपये की आर्थिक सहायता देने की घोषणा

Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026

बारिश में धराशाई हुआ पीएमजीएसवाई का पुल, निर्माण गुणवत्ता की खुली पोल
डिंडौरी। चाबी–मेंहदवानी मार्ग से कुशेरा तक जाने वाली पीएमजीएसवाई सड़क के बीच बनाए गए दो पुलों में से एक पुल तेज बारिश के चलते धराशाई हो गया। वहीं भुरका में बना दूसरा पुल भी क्षतिग्रस्त हालत में है और उसका कुछ हिस्सा टूटकर गिर चुका है। लगातार बारिश के बीच इस पुल के भी कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है।

बारिश में धराशाई हुआ पीएमजीएसवाई का पुल, निर्माण गुणवत्ता की खुली पोल डिंडौरी। चाबी–मेंहदवानी मार्ग से कुशेरा तक जाने वाली पीएमजीएसवाई सड़क के बीच बनाए गए दो पुलों में से एक पुल तेज बारिश के चलते धराशाई हो गया। वहीं भुरका में बना दूसरा पुल भी क्षतिग्रस्त हालत में है और उसका कुछ हिस्सा टूटकर गिर चुका है। लगातार बारिश के बीच इस पुल के भी कभी भी ढहने की आशंका बनी हुई है।

Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026

मुख्य बाजार में आज सोमवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर फूड विभाग, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने शुभम एजेंसी पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई।
जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने किराना दुकान में रखे विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

मुख्य बाजार में आज सोमवार को खाद्य पदार्थों की गुणवत्ता को लेकर फूड विभाग, पुलिस एवं राजस्व अमले की संयुक्त टीम ने शुभम एजेंसी पर छापामार कार्रवाई की। अचानक हुई कार्रवाई से बाजार में हड़कंप की स्थिति बन गई। जांच के दौरान खाद्य सुरक्षा टीम ने किराना दुकान में रखे विभिन्न खाद्य पदार्थों के सैंपल एकत्रित किए, जिन्हें जांच के लिए भेजा गया है। अधिकारियों का कहना है कि सैंपल की जांच रिपोर्ट प्राप्त होने के बाद नियमानुसार आगे की कार्रवाई की जाएगी।

Huzur, Bhopal | Aug 10, 2026

⚡ खेत में गिरी आकाशीय बिजली, जेब में रखा मोबाइल भी फट गया... 30 वर्षीय युवक की दर्दनाक मौत 😢 📍 बैतूल | झल्लार थाना क्षेत्र बैतूल जिले के झल्लार थाना क्षेत्र से एक बेहद दर्दनाक हादसा सामने आया है। बालनिया विजयग्राम निवासी 30 वर्षीय सुरेश पांसे की आकाशीय बिजली की चपेट में आने से मौत हो गई। 🌧️ शुक्रवार शाम करीब 5 बजे सुरेश अपनी पत्नी के साथ गंगा जी ढाना स्थित खेत में बारिश के दौरान लकड़ी लेने गए थे। तभी अचानक आकाशीय बिजली गिर गई। बिजली की चपेट में आने से सुरेश गंभीर रूप से झुलस गए, जबकि उनकी पत्नी सुरक्षित बच गई। 🏥 सुरेश को पहले झल्लार प्राथमिक स्वास्थ्य केंद्र और फिर बैतूल जिला अस्पताल ले जाया गया, जहां डॉक्टरों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया। 📱 परिजनों के अनुसार हादसे के समय सुरेश की जेब में रखा मोबाइल भी बुरी तरह फट गया। प्रारंभिक आशंका है कि आकाशीय बिजली के तेज प्रभाव के कारण ऐसा हुआ। इस संबंध में पुलिस जांच कर रही है और अंतिम स्थिति जांच के बाद ही स्पष्ट होगी। ⚖️ शव को जिला अस्पताल की मॉर्चुरी में रखा गया है। शनिवार सुबह पोस्टमार्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा। पुलिस मामले की जांच में जुटी है। 🙏 बारिश और आंधी-तूफान के दौरान खुले खेतों, पेड़ों और बिजली के खंभों से दूर रहें। आपकी एक सावधानी जीवन बचा सकती है। 📲 ऐसी ही विश्वसनीय और सबसे तेज़ खबरों के लिए पेज को Follow करें, पोस्ट को Like, Comment और Share करना न भूलें #बैतूल #झल्लार #BreakingNews #Betul #BetulNews #Lightning #आकाशीयबिजली #दर्दनाकहादसा #RainAlert #MadhyaPradesh #MPNews #MobileBlast #WeatherAlert #HindiNews #ViralNews #LatestNews #SadhanaPlusNews #StaySafe - Huzur News