आबू रोड: आबूरोड रेलवे स्टेशन के प्लेटफार्म नंबर दो पर चोरी की वारदात, रणकपुर एक्सप्रेस से यात्री का बैग ले भागे बदमाश
आबूरोड। प्लेटफार्म नंबर दो पर खड़ी रणकपुर एक्सप्रेस में उस समय अफरा-तफरी मच गई जब अज्ञात तीन बदमाश एक यात्री के दो बैग लेकर फरार हो गए। जानकारी के अनुसार ट्रेन स्टेशन पर खड़ी थी, इसी दौरान बदमाश कोच में घुसे और सीट के नीचे रखे दो बैग उठाकर भाग निकले।बताया जा रहा है कि बदमाश गांधीनगर ब्रिज के नीचे खुले नाले में दोनों बैग फेंककर मौके से फरार हो गए।