जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता - 2026 संपन्न*
छपरा 18 सितंबर 2026
शिक्षा विभाग, सारण तथा बिहार शिक्षा परियोजना परिषद के संयुक्त तत्वावधान में आज दिनांक *18 सितंबर, 2026* को जिला शिक्षा पदाधिकारी के निर्देशन में जिला स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता का आयोजन *राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा* के प्रांगण में हर्षोल्लास के साथ संपन्न हुआ।
प्रतियोगिता का शुभारंभ दीप प्रज्वलन कर निर्णायक मंडली के सदस्यों *डॉ. सुरेश प्रसाद सिंह, श्री जितेंद्र कुमार, श्री पंकज कुमार सिंह, श्री यशपाल कुमार सिंह, श्री धर्मेंद्र कुमार सिंह, श्री दीपक कुमार, श्री धर्मेंद्र कुमार, श्री शंभू जी एवं श्री कृष्ण कुमार* द्वारा संयुक्त रूप से किया गया।
इस प्रतियोगिता में जिले के कुल *18 विद्यालयों* की टीमों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतिभागी छात्रों ने विज्ञान, समाज और पर्यावरण से जुड़े विषयों पर अत्यंत प्रभावशाली एवं संदेशप्रद प्रस्तुतियाँ दीं।
*प्रतियोगिता का परिणाम :-*
1. *प्रथम स्थान -* राष्ट्रीय उच्च विद्यालय, शाह + इंटर कॉलेज, नरहरपुर, मरौड़ा
2. *द्वितीय स्थान -* शंकर दयाल सिंह बालिका उच्च विद्यालय, शवरी, जलालपुर
3. *तृतीय स्थान -* नव स्थापित जिला स्कूल, छपरा
4. *चतुर्थ स्थान -* राजकीय कन्या उच्चतर माध्यमिक विद्यालय, छपरा (मेजबान विद्यालय)
प्रथम एवं द्वितीय स्थान प्राप्त करने वाले दोनों विद्यालय अब प्रमंडल स्तरीय विज्ञान ड्रामा प्रतियोगिता में सारण जिले का प्रतिनिधित्व करेंगे।
कार्यक्रम का कुशल *मंच संचालन श्री यशपाल कुमार सिंह* ने किया, जबकि *धन्यवाद ज्ञापन श्री मनोज तिवारी जी* द्वारा किया गया।
इस अवसर पर मेजबान विद्यालय परिवार से *श्रीमती सुनीता सिंह, श्रीमती सरिता कुमारी, कुमारी प्रतिभा शर्मा, श्रीमती विभा सिंह, श्रीमती विजय लक्ष्मी, श्री उमाशंकर जी, श्री मनीष कुमार सिंह, श्रीमती सोनी कुमारी, सुश्री निष्ठा सिंह* सहित बड़ी संख्या में शिक्षक-शिक्षिकाएँ एवं छात्राएँ उपस्थित थीं।
Saharsa, Bihar | Sep 18, 2026