कायमगंज: कायमगंज - अचरा मार्ग पर झब्बूपुर गांव के पास दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर में 4 लोग घायल, 3 को किया गया रेफर
कायमगंज-अचरा मार्ग पर झब्बूपुर गांव के पास सोमवार शाम दो बाइकों की आमने-सामने टक्कर हो गई। हादसे में दोनों बाइकों पर सवार चार युवक घायल हो गए। दोनों बाइकों के अगले हिस्से टूट गए। आसपास के दुकानदारों ने पुलिस को सूचना दी। कस्बा चौकी और कोतवाली पुलिस मौके पर पहुंची। पुलिस एक घायल को सरकारी गाड़ी से सीएचसी ले गई। बाकी तीन घायलों को ई-रिक्शा से अस्पताल पहुँचाया