दादरी: यमुना प्राधिकरण के दफ्तर पर कड़ाके की ठंड के बीच देर रात धरना स्थल पर पहुंचे बच्चे, रागिनी गाकर किसानों का बढ़ाया मनोबल
ग्रेटर नोएडा में स्थित यमुना प्राधिकरण के दफ्तर के बाहर महापड़ाव के तीसरे दिन शनिवार को किसानों का उत्साह उस वक्त देखने को मिला जब छोटे-छोटे बच्चे कड़ाके की ठंड के बीच देर रात धरना स्थल पर पहुंच गए। इस दौरान बच्चों ने रागिनी का आयोजन कर किसानों का मनोबल बढ़ाया। बच्चों ने बताया है कि वे अब धरना प्रदर्शन जारी रहने तक धरना स्थल पर ही परिवार के साथ रहेंगे।