कोंडागांव: शहीद दिवस के अवसर पर कोंडागांव जिला मुख्यालय में पूर्व सैनिकों ने श्रद्धांजलि सभा का किया आयोजन
आज रविवार दोपहर 1:00 जिला मुख्यालय स्थित कार्यालय में अखिल भारतीय पूर्व सैनिक सेवा परिषद कोंडागांव द्वारा शहीद दिवस मनाया गया। इस अवसर पर शहीद भगत सिंह, शहीद सुखदेव और शहीद राजगुरु के छाया चित्रों पर पुष्पमाला अर्पित कर दीप प्रज्वलित किया गया। इस दौरान बस्तर संभाग प्रभारी सुब्रत साहा ने शहीदों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए उनके योगदान को याद किया।