कोंडागांव: जिला अस्पताल में जीवन दीप समिति की बैठक, कलेक्टर कुणाल दुदावत ने स्वास्थ्य सुविधाओं को दुरुस्त रखने के दिए निर्देश
कलेक्टर कुणाल दुदावत की अध्यक्षता में जिला चिकित्सालय में जीवन दीप समिति की बैठक संपन्न हुई। बैठक में कलेक्टर ने जिले की स्वास्थ्य सुविधाओं को सुदृढ़ करने के लिए आवश्यक दिशा-निर्देश दिए। उन्होंने अधिकारियों को यह सुनिश्चित करने के लिए कहा कि मरीजों को किसी भी प्रकार की असुविधा न हो, विशेषकर रात्रि के समय इलाज में कोई परेशानी न आए।