कोंडागांव: जिले में भारी बारिश से फसलों और बिजली के तारों को पहुंची गंभीर क्षति, 4 घंटे से बिजली गुल
शुक्रवार की रात आंधी तूफान और भारी बारिश के बाद आज शनिवार दोपहर 1:00 बजे से क्षेत्र में ओलावृष्टि के साथ जमकर बारिश हो रही है। इस मूसलाधार बारिश से क्षेत्र में जनजीवन पूरी तरह अस्त-व्यस्त हो गया है। वहीं सूचना मिल रही है कि आंधी तूफान के चलते कई जगहों पर पेड़ो के डाल टूट गए हैं। वही अन्य घटनाओं में बिजली के खंबे और तारों को भी गंभीर क्षति पहुंची है।