कोंडागांव: जिले में भारी बारिश ने मचाई तबाही, पेड़ गिरने से हुआ भारी नुकसान व किसान हुए प्रभावित
शनिवार को कोंडागांव जिले में दोपहर से लेकर रात तक हुई मूसलधार बारिश ने जनजीवन को पूरी तरह से अस्त-व्यस्त कर दिया। इस दौरान कई भयावह घटनाएं घटीं, जिसके चलते लाखों रुपये का नुकसान हुआ। रविवार सुबह 10 बजे इस प्राकृतिक आपदा की खौफनाक तस्वीरें सामने आईं, जिनमें देखा जा रहा है कि लोग किस तरह इस आपदा से पीड़ित हो गए हैं।बारिश के दौरान कई जगहों पर भारी नुकसान हुआ।