बिहार की औद्योगिक शहर मुजफ्फरपुर का नामी अस्पताल है प्रसाद हॉस्पिटल। शहर के तकरीबन सभी वीवीआईपी इसी अस्पताल में इलाज कराने के लिए भर्ती होते हैं। इस अस्पताल में सर्विस के चार्ज भी काफी लिए जाते हैं। प्रसाद हॉस्पिटल में गुरुवार तड़के करीब 4 बजे एक बड़ा और दर्दनाक हादसा हो गया। अस्पताल के ICU वार्ड में अचानक भीषण आग लग गई, जिसकी चपेट में आने से अब तक 5 मरीजों की मौत हो चुकी है।
इस भयावह घटना के दौरान अस्पताल प्रबंधन की बेहद शर्मनाक और असंवेदनशील करतूत सामने आई है। आग लगते ही डॉक्टरों समेत पूरा स्टाफ गंभीर रूप से भर्ती मरीजों को उनके हाल पर छोड़कर मौके से फरार हो गया। इसके बाद दमकल विभाग की टीम ने खिड़कियां और दरवाजे तोड़कर रेस्क्यू ऑपरेशन चलाया और फंसे हुए लोगों को बाहर निकाला।
अग्निकांड को लेकर एक बेहद चौंकाने वाला खुलासा हुआ है। जैसे ही आईसीयू में आग और धुआं फैला, मरीजों की मदद करने के बजाय अस्पताल कर्मी अपनी जान बचाकर भाग खड़े हुए। बाद �
Korba, Korba | Jun 4, 2026