हिना खान ने एक्ट्रेस शिल्पा शिंदे का नाम लिए बिना उन पर गुस्सा निकाला है। शिल्पा ने हाल ही कबूल किया कि उन्होंने 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर पर 10 साल पहले यौन उत्पीड़न के झूठे आरोप लगाए थे। हिना ने इस हरकत को शर्मनाक बताया और लंबा-चौड़ा पोस्ट लिखा। वहीं, शिल्पा ने कहा है कि वह दिखाना चाहती थीं कि बदनामी क्या होती है। 'अंगूरी भाभी' के नाम से मशहूर हुईं शिल्पा शिंदे के खुलासे से सभी सन्न रह गए और एक्ट्रेस की गिरफ्तारी की मांग उठ रही है। सोशल मीडिया पर यूजर्स शिल्पा शिंदे पर जमकर गुस्सा निकाल रहे हैं। इसी बीच एक्ट्रेस हिना खान का भी इस मामले पर रिएक्शन आया है। उन्होंने शिल्पा शिंदे के आरोपों को 'शर्मनाक' बताया और साथ ही कहा कि इस मामले में असली पीड़ित तो 'भाबीजी घर पर हैं!' के प्रोड्यूसर संजय कोहली हैं।
हिना खान ने शिल्पा शिंदे को लताड़ लगाते हुए इंस्टाग्राम स्टोरी पर लंबा-चौड़ा नोट लिखा। इसमें उन्होंने निजी फायदे के लिए यौन उत्पीड़न के आर
Korba, Korba | Jun 5, 2026