बिहार की राजधानी पटना के मुसल्ल्हाट इलाके के महशूर शिक्षक और यूट्यूबर खान सर के कोचिंग संस्थान के बाहर फायरिंग की घटना के बाद जहां एक तरफ पुलिस की जांच जारी है तो वहीं दूसरी तरफ शिवसेना के नेता संजय निरुपम ने इस मामले में नसीहत देते हुए तंज कसा है। उन्होंने प्रशासन से कहा है कि इस पूरे मामले को सही से हैंडल करे। निरुपम ने एक्स पर लिखा है कि आखिर खान सर लपेटे में आ गए। कल रात पटना में किसी ने उनके सेंटर पर फायरिंग की। तोड़फोड़ भी की। सुबह-सुबह सेंटर पर उनके छात्रों का हुजूम उमड़ पड़ा। देश भर में खान सर जैसे सैकड़ों कोचिंग शिक्षक GenZ से बहुत अच्छा कनेक्ट कर गए हैं।
Korba, Korba | Jun 5, 2026