लालगंज: बेलहा गांव में लिंक मार्ग पर जलभराव से 20 परिवार प्रभावित, समाधान के लिए पहुंची टीम विरोध के कारण खुदाई नहीं कर सकी
लालगंज क्षेत्र के बेलहा गांव में लिंक मार्ग पर जल भराव से करीब 20 परिवारों का आवागमन प्रभावित हैं। समस्या के समाधान के लिए बृहस्पतिवार दोपहर बाद करीब 12:30 बजे ग्राम पंचायत की टीम जल निकासी करने पहुंची। लेकिन ग्रामीणों के विरोध के कारण नाली की खुदाई शुरू नहीं हो सकी। इससे जल भराव की समस्या जस की तस बनी रही। एडीओ पंचायत के निर्देश पर टीम गई थी।