जसवंतनगर: ग्राम केवाला के पूर्व प्रधान राम अवतार के निधन पर शिवपाल यादव ने जताया शोक, मलाजनी कृष्णा होटल पहुंचकर शोक व्यक्त किया
पूर्व प्रधान एवं भारतीय किसान यूनियन के तहसील अध्यक्ष राम अवतार यादव के निधन की सूचना पर समाजवादी पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं स्थानीय विधायक शिवपाल सिंह यादव मलाजनी स्थित कृष्णा होटल पहुंचकर शोकाकुल परिजनों से मिलकर अपनी संवेदना व्यक्त की और दिवंगत आत्मा को श्रद्धांजलि अर्पित की। इस दौरान सपा जिलाध्यक्ष प्रदीप कुमार बबलू शाक्य आदि कार्यकर्ता मौजूद रहे।