Public App Logo
भरथना में मां-बेटी की संदिग्ध मौत, घर के अंदर मिले शव 📍 ग्राम चन्देठी, थाना भरथना भरथना क्षेत्र के ग्राम चन्देठी में सोमवार को उस समय सनसनी फैल गई, जब घर के अंदर मां और बेटी के शव पड़े मिले। मृतकों की पहचान पुष्पा देवी यादव (55) और उनकी बेटी निर्मला देवी यादव उर्फ मंजू यादव (38) के रूप में हुई है। बताया गया कि दोनों पिछले करीब दो-तीन वर्षों से मायके में रह रही थीं। पिछले दो दिनों से दूध देने वाला घर पहुंच रहा था, लेकिन दरवाजा बंद मिलने पर ग्रामीणों को शक हुआ। दरवाजा खुलवाने पर दोनों मृत अवस्था में मिलीं। पुलिस के अनुसार, दोनों के गले पर धारदार हथियार से चोट के निशान मिले हैं। घर के सामान से छेड़छाड़ नहीं मिली है। परिजनों और ग्रामीणों ने निर्मला के ससुरालीजनों पर आशंका जताई है, जिसकी पुलिस गहनता से जांच कर रही है। वरिष्ठ अधिकारियों ने मौके पर पहुंचकर घटनास्थल का निरीक्षण किया। ⚠️ पुलिस सभी पहलुओं से मामले की जांच कर रही है। #भरथना #इटावा #चन्देठी #मांबेटी #संदिग्धमौत #Etawah #DPSChannel - Jaswantnagar News