हाथरस: गांव सुसावली बम्बा के पास पुलिस मुठभेड़ में दो अभियुक्त गिरफ्तार, एक अभियुक्त गोली लगने से घायल, तमंचा और कारतूस बरामद
मिशन शक्ति टीम, एंटी थेफ्ट टीम व कोतवाली मुरसान पुलिस को गस्त के दौरान एंटी थेफ्ट टीम, थाना मुरसान पुलिस एवं मिशन शक्ति टीम द्वारा गांव सुसावली बम्बे के पास चैकिंग के दौरान एक बाइक पर सवार 02 संदिग्ध व्यक्ति आते हुए दिखाई दिए। पुलिस टीम द्वारा उक्त संदिग्ध व्यक्तियों को रोकने का प्रयास किया गया, बदमाशों ने जान से मारने की नीयत से पुलिस टीम पर फायरिंग कर दी।