मेजा: एनटीपीसी मेजा में ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक संपन्न हुई
Meja, Allahabad | Apr 30, 2026 एनटीपीसी मेजा परिसर स्थित मेजा ऊर्जा निगम में आज गुरुवार दोपहर ग्राम विकास सलाहकार समिति की बैठक आयोजित हुई। बैठक की अध्यक्षता मुख्य विकास अधिकारी (सीडीओ) हर्षिका सिंह ने की। बैठक में ग्रामीण क्षेत्रों के समग्र विकास, सामाजिक कल्याण योजनाओं के प्रभावी क्रियान्वयन और स्थानीय जरूरतों पर विस्तार से चर्चा की गई।