पटोरी थाना परिसर में भूमि विवादों के निपटारे को लेकर जनता दरबार का आयोजन किया गया। यह दरबार राजस्व पदाधिकारी कुमारी की मौजूदगी में संपन्न हुआ। दरबार में पूर्व से लंबित चार मामलों में से तीन का निष्पादन किया गया, जबकि शेष एक मामले को अगले शनिवार को निपटाने का निर्णय लिया गया। मौके पर निम्न वर्गीय विकास कुमार, कर्मचारी कामेश्वर सहित अन्य उपस्थित थे।