समस्तीपुर जिले में उत्पाद विभाग की टीम ने गुप्त सूचना के आधार पर कार्रवाई करते हुए एक महिला शराब कारोबारी को गिरफ्तार कर न्यायालय भेज दिया। पटोरी उत्पाद थाना पुलिस ने छापेमारी के दौरान महिला के पास से 13.500 लीटर विदेशी शराब बरामद की। गिरफ्तार महिला की पहचान मोहीउद्दीननगर थाना क्षेत्र के चापर निवासी अंतू देवी के रूप में हुई है।