टीकमगढ़: एसपी ऑफिस: संवेदनशील एसपी की पहल, पुलिस कर्मियों की समस्याएं सुनीं और मौके पर समाधान किया
पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई ने जिला पुलिस कार्यालय में अधिकारियों-कर्मचारियों के साथ खुला संवाद कर उनकी समस्याएं सुनीं और त्वरित समाधान के निर्देश दिए। संवाद के दौरान एक आरक्षक की पारिवारिक समस्या पर तुरंत अवकाश स्वीकृत कर मानवीय पहल दिखाई। SP ने कर्मचारियों के हित में अवकाश, स्वास्थ्य और कल्याण योजनाओं को प्राथमिकता से निपटाने के निर्देश दिए।