कोंच पुलिस ने 12 घंटे के अंदर चोरी का खुलासा, तीन आरोपी गिरफ्तार
सीओ परमेश्वर प्रसाद ने किया खुलासा, चोरी का मोबाइल, सिम और 250 रुपये बरामद, वारदात में प्रयुक्त बाइक भी कब्जे में
काशीराम कॉलोनी रोड पर बुधवार की रात कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोइया के साथ हुई थी चोरी की घटना
कोंच। कोतवाली पुलिस ने चोरी की घटना का 12 घंटे के अंदर खुलासा करते हुए तीन आरोपियों को गिरफ्तार किया है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे से चोरी का मोबाइल फोन, सिम और 250 रुपये नकद बरामद किए हैं। वारदात में प्रयुक्त काले रंग की हीरो स्प्लेंडर बाइक भी पुलिस ने कब्जे में ली है।
घटना का खुलासा करते हुए सीओ परमेश्वर प्रसाद ने बताया कि बुधवार की रात कांशीराम कॉलोनी पिंडारी मार्ग पर कस्तूरबा गांधी आवासीय बालिका विद्यालय की रसोइया रेनू वर्मा के साथ बाइक सवार तीन युवकों ने चोरी की घटना को अंजाम दिया था। 24 सितंबर को चोरी के मामले में वांछित आरोपियों की तलाश के दौरान पहा�
Konch, Jalaun | Sep 26, 2026