पाली: ग्राम उमरिया में अति वृष्टि से नष्ट हुई खरीफ की फसलों का कृषि एवं राजस्व विभाग की टीम ने संयुक्त रूप से किया सर्वे
Pali, Lalitpur | Sep 7, 2026 ग्राम उमरिया निवासी किसानों की शिकायत के आधार पर जिलाधिकारी के निर्देशानुसार कृषि विभाग एवं राजस्व विभाग की टीम ने ग्राम उमरिया में सोमवार दोपहर के समय खेतों पर पहुंचकर अति वृष्टि के कारण नष्ट हुई खरीफ की फसलों का सर्वे किया है। उक्त मामले में संबंधितों ने जानकारी देते हुए बताया कि सर्वे रिपोर्ट के आधार पर किसानों को उचित मुआवजा दिलाया जाएगा।