धार: धार में सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में शामिल हुए उच्च शिक्षा मंत्री इंदरसिंह परमार, मीडिया से की चर्चा
Dhar, Dhar | May 25, 2025 धार में आयोजित सिकल सेल जागरूकता कार्यक्रम में शामिल होने पहुंचे प्रदेश के उच्च शिक्षा मंत्री इंदर सिंह परमार ने मीडिया से चर्चा में कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी ने सिकलसेल उन्मूलन के लिए अभियान चलाया हैं। उनके संकल्पों को पूरा करने के लिए राज्यपाल लगातार प्रयास कर रहे है। उन्होंने कहा कि धार जिले से सिकल सेल का उन्मूलन करना ही कार्यक्रम का उद्देश्य था।